फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU : बढ़ाएंगे मेडिकोज की प्रोफेशनल स्किल

Fri, 14 Nov 2014 09:12 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकोज को मरीजों के इलाज के साथ-साथ उनसे बात करने का सलीका भी सिखाया जाएगा। केजीएमयू मेडिकोज को इंटरापसर्नल, प्रोफेशनल, कम्युनिकेशन स्किल सिखाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने कनाडा की मेक मास्टर और एडीलेट की आस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी से हाथ मिलाया है। नॉलेज शेयरिंग से मेडिकोज को विदेश जाने का मौका भी मिलेगा।

मार्च 2015 में कनाडा की मेक मास्टर यूनिवर्सिटी का एक दल केजीएमयू भी पहुंचेगा। इसके बाद यहां की टीम कनाडा का दौरा करेगी। केजीएमयू के मेडिकोज की स्किल सुधारने की कुलपति प्रो. रविकांत की कवायद रंग ला रही है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को सिखाया जाएगा कि मेडिकल एथिक्स क्या हैं, प्रोफेशनल स्किल किस तरह अपनाएं। डॉक्टर-मरीज के संबंध कैसे अच्छे रहें? डॉक्टर और मरीज के अधिकार क्या हैं।

किस मरीज को पहले इलाज की जरूरत है और किस मरीज को बाद में इलाज दिया जाए? अपने वरिष्ठों से अदब से बोलना, मरीज या उसके परिवारीजन नाराज हो तों उनसे कैसे बात की जाए, इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुलपति की इस कवायद में मेडिकोज और फैकल्टी की स्किल की सुधार के लिए कनाटा और आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी भी सहयोग करेंगे। दोनों से एमओयू हो गया है। मार्च में कनाडा का एक दल केजीएमयू आएगा।
विज्ञापन


इसके बाद पीडियाट्रिक विभाग का तीन सदस्यीय दल कनाडा जाएगा। इससे नॉलेज शेयरिंग बढ़ेगी। मेडिकोज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें