रेलवे में छप्पड़ फाड़ कर नौकरी निकली है। 17 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 4 हजार पद महिलाओं के लिए और 13 हजार पद पुरूषों के लिए हैं। तो अब आप भी बिना देरी किए जल्दी से आवदेन कीजिए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में ये पद भरे जाने हैं। सभी पद कांस्टेबल के भरे जाएंगे।
गौर हो कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद रेल मंत्रालय ने अपने बजट में महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख एजेंडा बनाया था। इसी के चलते रेलवे में महिला कांस्टेबल की भी भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2015 है। चयनित आवदेकों को 5200 - 20200 + 2000 ग्रेड पे वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा डीए, सीसीए आदि समय समय पर देय होंगे।
सिर्फ ऑनलाइन ही करें आवेदन
आयु सीमा 18-25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। शैक्षिक योग्यता के तौर पर आवेदक मैट्रिक या +2 पास व साथ में आईटीआई होना अनिवार्य है। आवेदकों को चयन के लिए अलग अलग टेस्ट पास करने होंगे। इसके लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल और इंटरव्यू लिया जाएगा।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 40 रुपए फीस निर्धारित की गई है। वहीं अन्य वर्गों को फीस से छूट प्रदान की गई है। ध्यान रहे कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन मोड से किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की बेवसाइट www.indianrailways.gov.in पर लॉग इन करें।
इस तरह करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशियल बेवसाइट पर लॉग इन करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे कि नाम, पता और शैक्षिक योग्यता आदि डिटेल भरकर सबमिट करें। फीस अदा करने पर ही आप पूरी तरह रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
आप फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदक इसका प्रिंट आऊट भी रख लें ताकि रिक्रूटमेंट प्रोसेस के दौरान अगर जरूरत पड़े तो यह आपके पास मौजूद हो। कॉल लेटर डाऊनलोड करने के लिए आपको ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी।