पंजाब यनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) की जनरल बॉडी की मीटिंग पीयू के फिजिक्स के ऑडीटोरियम में हुई। मीटिंग में शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने के मुद्दे को जोर शोर से उठाया गया।
पुटा के विरोधियों का कहना है कि पुटा इस मामले पर गंभीर नहीं है। अभी तक इस मुद्दे पर सही ढंग से कार्रवाई नहीं हुई है।
पुटा ने मीटिंग में बड़ा फैसला करते हुए शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने के प्रस्ताव को पास कर दिया, जिसमें कहा गया कि 11 अप्रैल 2014 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।
अब इसे मंजूरी के पीयू प्रबंधन के पास भेजा जाएगा, ताकि अप्रैल में रिटायर हो रहे शिक्षकों की सर्विस जारी रखी जा सके। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, पुटा के आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। एक अन्य बड़े फैसले के तहत पुटा के चुनाव में नोटा लागू करने के प्रस्ताव हो खारिज कर दिया गया। अब लाइब्रेरियन भी ग्रुप A के तहत चुनाव लड़ पाएंगे। पुटा प्रधान देवेंद्र सिंह ने एसोसिएशन की गतिविधियों का बयौरा दिया।