फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में हॉस्टल चाहिए, स्टूडेंट्स पहले पढ़ लें बेहद अहम फरमान

Sun, 02 Aug 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के लिए जबर्दस्त मारामारी है। पीयू छात्र संगठनों ने हॉस्टल अलॉटमेंट में मनमानी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने छात्र नेताओं के विरोध को देखते हुए हॉस्टल अलॉटमेंट के लिए मीटिंग की है। जानकारी के अनुसार अब वेटिंग लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स के लिए सेंट्रल वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी।

अब वेटिंग लिस्ट में मेरिट पर आने वालों को ही हॉस्टल अलॉटमेंट में वरीयता दी जाएगी। हॉस्टल अलॉटमेंट के लिए सभी स्टूडेंट्स को संबंधित विभाग के चेयरपर्सन से मंजूरी पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह भरे आवेदन फॉर्म 12 अगस्त तक डीएसडब्ल्यू दफ्तर में जमा करने होंगे। बाद में आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पहले से हॉस्टल के लिए आवेदन कर चुके स्टूडेंट भी दोबारा से आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें