फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सिंडीकेट मीटिंग 18 को, इन मुद्दों पर लगेगी मुहर

Wed, 14 May 2014 10:33 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) में आगामी 2014-15 सत्र में बीई-एमबीए कोर्स शिक्षकों की कमी के कारण बंद होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूआईईडी डायरेक्टर द्वारा पीयू प्रशासन को लिखी चिट्ठी में बीई-मैनेजमेंट कोर्स के लिए पर्याप्त फैकल्टी नहीं होने पर इन कोर्स को बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। बीई-एमबीए मैनेजमेंट कोर्स के लिए यूआईईटी में एक रेगुलर और दो गेस्ट फैकल्टी है।

प्रेक्टिकल के लिए टेक्निकल स्टॉफ की नियुक्ति भी नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार यूआईईटी में मौजूदा समय में 120 फैकल्टी में से 81 रेगुलर और 40 कांट्रेक्ट पर नियुक्ति है। जबकि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए विभाग को 170 फैकल्टी की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रो.विज ने कहा कि 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का प्रोसेस अभी जारी है। बीई-एमबीए कोर्स बंद करने पर 18 मई को सिंडीकेट में मुहर लग जाएगी।

बैचलर कोर्स में 10 सीटें बढ़ाने की तैयारी

यूआईईटी डायरेक्टर प्रो.रेणू विज ने 26 मार्च 2013 को बीई-एमबीए कोर्स को बंद करने की मांग की है, लेकिन उन्होंने काफी पॉपुलर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के सभी कोर्स में 10 सीटें बढ़ाने की मांग की है। मौजूदा समय में बीई के विभिन्न संकायों की सीटों का ब्योरा इस प्रकार है।

कोर्स का नाम----------मौजूदा सीटें---प्रस्तावित सीटें
बीई सीएसई-------------------114---------126
बीई आईटी-------------------114----------26
बीई बायोटेक्नोलॉजी------------83----------95
बीई मेकेनिकल इंजीनियरिंग-----83----------95
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक----83----------95
इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशनल-114--------126

बायोटेक्नोलॉजी में सिर्फ 3 सीटों पर दाखिला

यूआईईटी में बीई-एमबीए कोर्स 2008 में शुरू किए गए थे। प्रत्येक कोर्स में 12 सीटें निर्धारित की गई थी, लेकिन फैकल्टी की कमी के कारण युवाओं ने इन कोर्स में रुचि नहीं दिखाई। 2013 सत्र में बीई-एमबीए बायोटेक्नोलॉजी में सिर्फ 3 स्टूडेंट ने ही दाखिला लिया।
कोर्स का नाम--------------------------सीटों पर दाखिला
बीई-एमबीए बायोटेक्नोलॉजी-----------------03  
बीई-एमबीए कंप्यूटर साइंस------------------12
बीई-एमबीए इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन----11
बीई-एमबीए आईटी--------------------------12
बीई-एमबीए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स------11
बीई-एमबीए मेकेनिकल-----------------------12

ये कोर्स भी होंगे बंद, ये कोर्स होंगे शुरू

पीयू प्रशासन ने यूआईईटी ही नहीं कई अन्य विभागों में कोर्स बंद करने का फैसला लिया है। स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशनल में डिप्लोमा इन हिंदी और डिप्लोमा इन पंजाबी को भी बंद कर दिया जाएगा। इन कोर्स में 15 सीटें निर्धारित की गई थी, लेकिन 5 सालों में इन कोर्स में 5-6 से अधिक स्टूडेंट ने दाखिला नहीं लिया। कोर्स कराने के लिए पीयू ने कोई रेगुलर फैकल्टी नियुक्ति नहीं की थी।

ये कोर्स होंगे शुरू
पीयू में डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (3 वर्षीय) में एक वर्ष का सेल्फ फाइनेंस एलएलएम कोर्स (20 सीटें) शुरू किया जाएगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) में भी एक वर्षीय एलएलएम कोर्स करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एमए इन वुमन स्टडीज में सीटें 17 से बढ़ाकर 30 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पीयू स्पेशल एडवांस डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स फॉर स्पेशल मैंटली चैलेंजड कोर्स शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

ये कहते हैं अधिकारी

बीई-एमबीए कोर्स को बंद करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन कोर्स में रेगुलर फैकल्टी नहीं होने से दिक्कत आ रही थी। प्रशासन से का
फी पॉपुलर बीई के सभी कोर्स में 10 सीटें बढ़ाने की मांग की गई है।
प्रो.रेणू विज (डायरेक्टर यूआईईटी पीयू)

फैकल्टी की कमी सिर्फ यूआईईटी में नहीं बल्कि पीयू के सभी विभागों में है। नियुक्तियों का प्रोसेस काफी धीमी गति से चल रहा है। कुलपति को इस मामले में कठोर कदम उठाना चाहिए। कोर्स बंद होने से स्टूडेंट का विश्वास डगमगाता है। पीयू के विभिन्न विभागों में भी 500 शिक्षकों की कमी है।
डा.देवेंदर सिंह (प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें