फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट मीटिंग 15 मार्च को

Thu, 13 Mar 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट मीटिंग 15 मार्च होगी। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। पीयू डीयूआई प्रो.ए के भंडारी को नई फैकल्टी चुनने का मामला होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-46 स्थित आयुर्वेदिक कालेज एंड धनवंतरी हास्पिटल सेक्टर-46 बी के मामले पर भी सिंडीकेट में हंगामे की उम्मीद है। पीयू शूटिंग रेंज को इंटरनेशनल लेवल का बनाए जाने का प्रस्ताव है।

पंजाब सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हायर एजूकेशन की ओर से कालेज प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए एपीआई नियमों में बदलाव पर भी पीयू सिंडीेकट में मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नए नियमों के तहत प्राइवेट कालेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति का कार्यकाल 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया जाएगा।

उधर, कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में डीपीआई(कालेज) या उनका नुमाइंदा शामिल होने का प्रस्ताव भी रहेगा। 4 जनवरी 2014 को इसी प्रस्ताव को सिंडीकेट ने अगली मीटिंग के लिए बढ़ा दिया था।

पीयू सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
-पीयू के यूसोल स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स का नाम बदलकर डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट स्टडी करने का प्रस्ताव -पीयू के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रो.अनिल मोंगा को पीयू डीन एल्युमनी रिलेशन नियुक्ति
विज्ञापन

-एसडी कालेज होशियापुर में एड ऑन कोर्स कंप्यूटर बेस्टड एकाउंटिंग को एक्टेंशन की अनुमति
-पीयू के चीफ सिक्योरिटी अफसर की नियुक्ति के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें