पंजाब यूनिवर्सिटी में गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन (जीजीएसयू) ने विवादों के बीच पैनल की घोषणा कर दी। इस दौरान पीयू स्टूडेंट सेंटर में स्टूडेंट्स के अलावा बड़ी संख्या में आउडसाइडर भी जुटे थे।
पीयू सुरक्षाकर्मी आउटसाइडरों को रोकने में नाकाम रहे। यही नहीं इस दौरान एक आउटसाइडर को तो ड्रोन से फोटो लेते पुलिस ने काबू किया।
पता चला है कि जीजीएसयू की ओर से ही उसे बुलाया गया था। बड़ी संख्या में गाड़ियां पीयू कैंपस में आने से गेट नंबर-3 पर जाम की स्थिति बन गई।
महिला पत्रकार से बदसलूकी
जीजीएसयू के सदस्यों ने पैनल अनाउंसमेंट के दौरान एक महिला पत्रकार से बदतमीजी कर दी। हालांकि, मामला जैसे ही तूल पकड़ने लगा तो जीजीएसयू के सदस्यों ने माफी मांग ली। इसके बाद विवाद टला।
ये है पैनल
जीजीएसयू ने उर्दू विभाग के छात्र जुगराज खैहरा को अध्यक्ष, अरमान चीमा को वाइस प्रेसिडेंट, अनंत हुंदल को चेयरमैन, हरमन विर्क को पार्टी प्रेसिडेंट, नव विर्क को पार्टी इंचार्ज व राजविंदर सिंह ग्रेवाल को कनवीनर घोषित किया। इसके साथ ही कॉलेजों के पैनल की घोषणा भी कर दी गई।