पंजाब यूनिवर्सिटी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच अप्रैल से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को सुविधा देने की तैयारी कर ली है।
पहली बार विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल परीक्षाओं से पहले वार्षिक परीक्षाओं वाले रोल नंबर अलॉट हो जाएंगे।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि पांच मार्च से अंडर ग्रेजुएट स्तर के रोल नंबर पीयू वेबसाइट पर अपलोड शुरू हो जाएंगे।
दो दिन के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विद्यार्थियों से जुड़ा पूरा डाटा एकत्र कर लिया गया है।
प्रो. परविंदर ने बताया कि 10 अप्रैल से अडर ग्रेजुएट स्तर की प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 22 मार्च को रोल नंबर का प्रिंट निकाला जा सकेगा।