पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमएड कोर्स (रेगुलर) में एडमिशन केलिए शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू के शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इस कोर्स में एडमिशन केलिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के बाद एंट्रेंस टेस्ट 11 जुलाई को होगा। पीयू प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीयू और इससे संबंधित कॉलेजों में इस कोर्स के लिए कुल 1200 सीटें हैं। जिसमें से 150 सीटों पर पीयू कैंपस में एडमिशन होगा।
चालान जमा होने की अंतिम तिथि 4 जुलाई रहेगी। एडमिशन लिखित परीक्षा और क्वालीफाइंग एग्जाम की वेटेज के हिसाब से होगा।