फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का रि-इवेल्यूएशन सिस्टम होगा हाईटेक

Sat, 02 Nov 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी या इससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रि-इवेल्यूएशन के परिणाम के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीयू ने रि-इवेल्यूएशन सिस्टम को हाईटेक करने की तैयारी कर ली है। यह सिस्टम लागू होने के बाद एक महीने में ही रि-इवेल्यूएशन का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और परीक्षा तंत्र से जुड़े आला अधिकारियों की अहम बैठक में नया इंटरा नेटवर्किंग सिस्टम शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है। आगामी परीक्षाओं में नए सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे काम करेगा इंटरा नेटवर्किंग सिस्टम पीयू में रि-इवेल्यूएशन सिस्टम काफी पेचीदा है। उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन फार्म भरने और पूरी कार्रवाई पूरा करने में ही महीने भर का समय लग जाता है।

नए इंटरा नेटवर्किंग सिस्टम के तहत जैसे ही कोई विद्यार्थी आवेदन फार्म भरकर पीयू में जमा कराएगा, तुरंत

जानकारी कंप्यूटर ब्रांच में वेरिफिकेशन के बाद रिकॉर्ड कंडक्ट ब्रांच में पहुंच जाएगा। प्रक्रिया को पूरा होने में महीने की जगह सिर्फ एक दिन लगेगा।

15 हजार रि-इवेल्यूएशन के आवेदन
डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि करीब 15 हजार विद्यार्थी रि-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन करते हैं। नए सिस्टम से शुरूआती दौर में एक महीने में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

अगले दो महीने में आवेदन फार्म भी ऑनलाइन होने से रिजल्ट को 15 से 20 दिन में घोषित कर दिया जाएगा।

एक विषय की रि-इवेल्यूएशन के लिए 400 रुपये फीस देनी पड़ती है। कई बार विद्यार्थी रि-इवेल्यूएशन में पास हो जाते, लेकिन रिजल्ट देरी से आने के कारण उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा भी देनी पड़ती थी।
विज्ञापन


अब ऐसा नहीं होगा। वार्षिक परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म का ट्रायल काफी सफल रहा है। परीक्षा संबंधी अन्य प्रोसेस को भी इस साल के अंत तक अपडेट करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें