पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ चाइनीज और तिब्बत लेंग्वेजिस ने एडमिशन के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया। इंटरव्यू 22 जुलाई सुबह 10 से 1 और 3 से 4 बजे विभाग में ही होगा।
छात्रों को अपने असली शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में पहुंचना होगा। वहीं यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बीएड कोरसपोंडेंस में एडमिशन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी।