पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार देर शाम विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट पीयू की वेबसाइट पर स्टूडेंट देख सकते हैं।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार एमए पंजाबी दूसरे सेमेस्टर, एमए इकोनॉमिक्स चौथे सेमेस्टर, एमएससी गणित दूसरे सेमेस्टर, एमए म्यूजिक वोकल दूसरा सेमेस्टर, एमए पॉलिटिकल साइंस चौथे सेमेस्टर, एमए गांधीयन स्टडीज चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पीजी कोर्स के रिजल्ट को लेकर कई दिनों से स्टूडेंट प्रशासनिक ब्लॉक के चक्कर लगा रहे थे।