फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर वन यूनिवर्सिटी बनने की तैयारी में पीयू

Wed, 08 Jan 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
2013 में दो बार इंटरनेशनल स्तर की रैंकिंग में देश की नंबर यूनिवर्सिटी का तमगा पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) अब दुनिया की टॉप 200 और ब्रिक्स की टॉप 5 यूनिवर्सिटी में शामिल होने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्टॉफ नेशनल नॉलेज की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद पीयू के कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने पीयू के भावी विजन को लेकर अपनी बात रखी।

प्रो.ग्रोवर ने कहा कि चीन की पिकिंग यूनिवर्सिटी का ब्रिक्स की टॉप यूनिवर्सिटी में टॉप पर आने का एक कारण वहां पर ग्रेजुएट स्कूल होना है।

उन्होंने कहा कि पीयू भी रैंकिंग में टॉप पर आने के लिए आगामी सत्र 2014 से कुछ विभागों में ग्रेजुएट स्कूल शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के डायरेक्टर प्रो.टंकेश्वर कुमार, यूआईएमएस डायरेक्टर प्रो.संजीव शर्मा, यूआईएचएमटी डायरेक्टर आरके गुप्ता, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीईओ) डा.परविंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
21 फरवरी को यूजीसी चेयरमैन पीयू में
प्रो.अरुण ग्रोवर ने बताया कि इस साल यूजीसी का गोल्डन जुबली ईयर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को यूजीसी चेयरमैन वेदप्रकाश पंजाब यूनिवर्सिटी में एसएस भटनागर के जन्मदिवस पर विशेष लेक्चर देने के लिए पहुंचेंगे।

पीयू में 1 हजार फैकल्टी सदस्य इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुलपति के अनुसार वेदप्रकाश का लेक्चर 40 से 45 मिनट का होगा। कार्यक्रम को नेशनल नॉलेज नेटवर्क(एनकेएन) के माध्यम से देश भर की विभिन्न यूनिवर्सिटी में टेलीकॉस्ट करेगा।
 
पीयू में शुरू होंगे 5 और 7 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स
ग्रेजुएट स्कूल के तहत पीयू के आर्ट्स, साइंस और प्रोफेशनल कोर्स में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स शुरू होंगे। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पीजी और पीएचडी की डिग्री हासिल करने का मौका मिला।
विज्ञापन


साथ ही नई स्कीम के तहत विद्यार्थियों को इंटर डिसिप्लीनरी कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। साइंस का विद्यार्थी आर्ट्स के विषय भी पढ़ सकेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें