फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में आज से अंडर ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं शुरू

Wed, 02 Apr 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू की बुधवार से अंडर ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें पहली बार पीयू प्रशासन ने रोल नंबर जारी नहीं होने पर भी योग्य विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थी को अपने परीक्षा केंद्र में जाकर सिर्फ आईकार्ड और फीस स्लिप दिखानी होगी। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार सभी सेंटर पर कुछ प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं अतिरिक्त भेजे जाते हैं। रिजल्ट घोषित करने या नहीं करने का फैसला पीयू बाद में भी लेगा।

परीक्षाएं सुबह और दोपहर बाद दो सत्र में आयोजित की जाएंगी। 3.20 लाख विद्यार्थी परीक्षाओं में अपीयर होंगे। बुधवार को पहला पेपर बीए तीसरे वर्ष का अंग्रेजी का होगा। नकल रोकने के लिए 35 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


गोल्डन चांस का पेपर आज
28 मार्च को सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन में 200 के करीब विद्यार्थी गोल्डन चांस के तहत बीए तीसरे वर्ष का पेपर देने पहुंच गए। लेकिन परीक्षा केंद्र पर पेपर नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों ने काफी हंगामा किया।

पीयू अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बताया कि गोल्डन चांस, इंप्रूवमेंट और री-अपीयर का पेपर 2 अप्रैल को होगा। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को परीक्षा नए सिलेबस के हिसाब से होगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा
- केंद्र पर परीक्षा के समय किसी भी बाहरी आदमी के प्रवेश पर रोक
- पुलिस रहेगी तैनात
- सभी कालेज प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट नकल रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।
- कालेज के बाथरूम और अन्य जगह की परीक्षा से पहले और बाद में जांच होगी।
- कालेजों के पास की मार्केट में फोटो स्टेट मशीन संचालकों को माइक्रो नहीं करने के निर्देश
- इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें