पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने मई में होने वाली अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, सहित विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इन कक्षाओं की डेटशीट पीयू वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। पीयू ने पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की डेटशीट भी जारी कर दी है।