पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्रशासनिक कारणों से स्थगित परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
पंजाब में लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले रिहर्सल के कारण परीक्षाएं स्थागित करनी पड़ी थी। इस बदलाव से करीब 17 विषयों की परीक्षा का शेड्यूल आगे बढ़ाना पड़ा।
नए के शेड्यूल के तहत 5, 17 और 20 मई को होने वाले कुछ एग्जाम में भी बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी पीयू वेबसाइट पर डाल दी गई है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ऑफिस की ओर से नई परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी नई डेटशीट पीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बीकाम दूसरे वर्ष बैंकिंग लॉ की परीक्षा अब 3 मई को होगी। बीबए तीसरे वर्ष बैंकिंग लॉ एंड मैनेजमेंट की परीक्षा 8 मई ,बीसीए गणित प्रथम वर्ष की परीक्षा 5 मई को तय हुई है।
अंग्रेजी तीसरे वर्ष पेपर वन (ओल्ड 2008-09) और बीए एलएलबी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 26 मई को निर्धारित की गई है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार परीक्षाओं का समय और स्थान पहले की तरह रहेगा। पूरी डेटशीट छात्र पीयू वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
पीयू की ओर से घोषित परीक्षाओं का नया शेड्यूल
कक्षा और पेपर----------------पुरानी तिथि----------नई तिथि
बीए-2 सोशोलॉजी पेपर-ए----------16 अप्रैल----------------29 मई
बीएससी-2 केमिस्ट्री पेपर-पांच-----16 अप्रैल----------------3 मई
बीकॉम-2 बिजनेस इकोनामिक्स----16 अप्रैल----------------3 मई
बीबीए-3 बैंकिंग लॉ एंड मैनेजमेंट--16 अप्रैल----------------3 मई
बीसीए-1 मैथेमेटिक्स---------------16 अप्रैल----------------5 मई
बीए-एलएलबी 3 सेमेस्टर अंग्रेजी---16 अप्रैल---------------26 मई
बीपीएड पहला वर्ष एजूकेशनल साइकोलॉजी--16 अप्रैल------25 अप्रैल
बीपीएड तीसरा वर्ष, टेस्ट, मेजरमेंट एंड इवेल्यूएशन--------16 अप्रैल 28 अप्रैल
बीएससी-2 केमिस्ट्री----------------5 मई------------------29 मई
बीए-बीएससी-1 ज्योग्राफी (केवल यूसोल कैंडीडेट)---17 मई--26 मई
बीए-बीएससी-2 वुमन स्टडी--------17 मई------------------30 मई
बीए-बीएससी-2 इन्वायरमेंट कनजरवेशन---17 मई----------30 मई
बीए-बीएससी-1 इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री--------20 मई----------22 मई
बीए-बीएससी-2 इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री--------20 मई----------21 मई