पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन (पूसा) की 2014-15 सत्र में नई कार्यकारिणी के लिए चुनावों की घोषणा कर दी गई है। पीयू में नॉन टीचिंग एसोसिएशन के लिए 25 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं।
प्रधान पद के लिए इस बार दीपक कौशिक और धर्मपाल शर्मा ग्रुप के रविंद्र मोहन त्रिखा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। वीरवार को दोनों ग्रुप की ओर से विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन भरवाए गए।
पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक के अलावा होशियारपुर, मुक्तसर, शिमला, बलाचौर और लुधियाना स्थित पीयू के रीजनल सेंटर पर भी नॉन टीचिंग चुनाव में वोट डाले जाएंगे।
पीयू के करीब 1150 नॉन टीचिंग कर्मचारी नए कार्यकारणी का चुनाव करेंगे। दोनों ग्रुप प्रशासनिक ब्लॉक और अन्य विभागों में जाकर जबर्दस्त चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
(दीपक कौशिक ग्रुप )
प्रेसिडेंट - दीपक कौशिक
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - इंद्रमोहन
वाइस प्रेसिडेंट - मनजीत सिंह
जनरल सेक्रेटरी - बलजिंद्र सिंह
सेक्रेटरी - गोविंद
फाइनेंस सेक्रेटरी - राजकुमार राजू
पब्लिसिटी सेक्रेटरी - हनी ठाकुर
चुनावी एजेंडा
डिप्टी रजिस्ट्रार पद की प्रमोशन के लिए टेस्ट को खत्म करवाना।
-कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रस्ताव जल्द पारित करवाना।
-एसीपी के आदेशों पर अमल करवाना।
- प्रशासनिक ब्लॉक को सेंट्रल कूलिंग सिस्टम युक्त करना।
- नए कर्मचारियों की नियुक्ति को कंफर्म करवाना।
(धर्मपाल शर्मा एंड गुरदीप सिंह ग्रुप )
प्रेसिडेंट - रविंद्र मोहन त्रिखा
सीनियर वाइस - प्रेसिडेंट राजीव कुमार (प्रिंस)
वाइस प्रेसिडेंट - डॉ. सुशील कुमार
जनरल सेक्रेटरी - ओमप्रकाश शर्मा
सेक्रेटरी - मनदीप सिंह
फाइनेंस सेक्रेटरी - राजेश मित्तल
पब्लिसिटी सेक्रेटरी - आकाश खोसला
चुनावी एजेंडा
- कर्मचारियों की आकस्मिक मौत पर उनके बच्चों को नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव।
- सेमेस्टर सिस्टम से पहले स्टॉफ की कमी को पूरा करना।
-नॉन टीचिंग के 370 पदों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
-तय समय में प्रमोशन पॉलिसी को तैयार करना।
- सुपरिंटेंडेंट की पोस्ट को मंजूरी दिलाना।
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार की 100 फीसदी सीटें प्रमोशन के माध्यम से