पीयू प्रशासन ने 2014-15 सत्र में दाखिले के लिए विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
जानकारी अनुसार, अंडर ग्रेजुएट स्तर पर होने वाले पीयू सीईटी(यूजी) टेस्ट 25 मई को होगा। पीयू के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स जैसे बी फार्मेसी आदि के लिए यह टेस्ट लिया जाता है।
पीयू के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए पीयू-सीईटी (पीजी) 13 से 16 जून 2014 तक लिए जाएंगे। यह टेस्ट एलएलएम, एमएससी, एमए अंग्रेजी जैसे विषयों के लिए होंगे।
पीयू के यूआईएएमएस संकाय में दाखिले के लिए पीयू मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट(मैट) 15 मई को लेगा। पीयू के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए एंट्रेंस की तिथि 11 मई तय की गई है।
बीकॉम-एलएलबी (पांच वर्षीय) में दाखिले के लिए टेस्ट 18 मई को होगा। एलएलबी (आनर्स) तीन वर्षीय के लिए टेस्ट आठ जून को लिया जाएगा।
पीयू के एजूकेशन विभाग और यूसोल में एमएड में दाखिले के लिए टेस्ट छह जुलाई को लिया जाएगा। पीयू के विभिन्न विभागों में एमफिल और पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 27 जुलाई को तय किया गया है। एमबीए ऑफ कैंपस के लिए टेस्ट तीन अगस्त को होगा।