पंजाब यूनिवर्सिटी ने एड ऑन कोर्सों की परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि एड ऑन कोर्सों की परीक्षा 31 मई और 2 जून को ली जाएगी।
पीयू की वेबसाइट www.puchd.ac.in पर एड ऑन कोर्सों की डेटशीट अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार विद्यार्थियों को वेबसाइट पर डेटशीट देखनी होगी।