फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU: सेमेस्टर सिस्टम और रिजर्वेशन पर फैसला आज

Fri, 25 Apr 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कालेज में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर आज पीयू सिंडीकेट की अहम बैठक में फैसला होगा।
विज्ञापन


बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है। सिंडीकेट एजेंडे में गांव के होनहारों को कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर विभिन्न कोर्स में 2 सीटें रिजर्व करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी आएगा।
विज्ञापन


सिंडीकेट बैठक में पीयू कैंपस में फीस बढ़ोतरी को लेकर चर्चा होगी और मामले को लेकर नई कमेटी के गठन पर भी मुहर लग सकती है।

बैठक में नियुक्तियों संबंधी कई प्रस्तावों पर बहस होने की उम्मीद है। पीयू के नए सत्र से पहले शनिवार को होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


सिंडीकेट बैठक ये प्रस्ताव भी लाए जाएंगे
- जीसी-11 में कम्युनिटी कालेज को 2014 सत्र से शुरू करने को मंजूरी मिल सकती है।
- पीयू में शिक्षकों की भर्ती के लिए ग्रेजुएशन स्तर पर 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता।
- पीयू में नॉन टीचिंग पदों के विज्ञापन की वैधता बढ़ाने का मामला।
- पीएचडी एंट्रेंस के पहले पेपर में पास अंक 55 अंक को मंजूरी।
- पीएचडी थीसिस जमा होने पर नए कोर्स में दाखिले को मंजूरी।
- कल्चरल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दाखिले में वेटेज देने का प्रस्ताव।
- एमबीए(ऑफ कैंपस) को अब एमबीए एग्जीक्यूटिव करने का प्रस्ताव।
- पीयू के इवनिंग विभाग और यूसोल में गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति के नियमों में बदलाव को मंजूरी।
- पीएचडी वाइवा में देरी का मामले पर भी सिंडीकेट में बहस होने की उम्मीद है।
- पीयू में हाउस लाइसेंस फीस और पानी चार्ज में 10 फीसदी का प्रस्ताव आएगा।
- रेयात एंड बाहरा कालेज ऑफ लॉ मेें 60 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव।
- सेक्टर-26 होम्योपैथी कालेज में शिक्षकों की प्रमोशन का मसला।
- एमए वुमन स्टडी कोर्स में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव
- राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति और पीयू लॉ विभाग के प्रोफेसर पीएस जसवाल को एक्सट्रा आर्डिनरी लीव का प्रस्ताव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें