दिल्ली विश्वविद्यालय ने आगामी सत्र 2014-15 की बी.एड दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दिल्ली विवि के सेंट्रल इंस्टीट्यूट की ओर से कराए जाने वाले बीएड प्रोग्राम में इस साल से प्रोविजनल एडमिशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
अभी तक यदि किसी एग्जाम का रिजल्ट जारी नहीं होता तो छात्र को प्रोविजनल दाखिला मिल जाता था। लेकिन अब रिजल्ट जमा कराने पर ही दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग केसमय ही सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसी तरह से इस कोर्स केअंतर्गत दाखिले के लिए जमा होने वाली फीस भरने केविकल्प को बदला गया है। अब फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा हो सकेगी।
दिल्ली विवि में बीएड में दाखिला प्रवेश परीक्षा केआधार पर होता है। इसमें प्रवेश के लिए स्नातक केअंकों को भी देखा जाता है। बीएड में दाखिले के लिए छात्रों को अपना रिजल्ट समय पर जमा कराना होगा कयोंकि प्रोविजनल दाखिला नहीं मिलेगा। इस व्यवस्था का नुकसान उन छात्रों को होगा जिनका रिजल्ट समय पर जारी नहीं हो पाता है।
काउंसलिंग केसमय ही छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों को दिखाना होगा। इसी तरह से बीएड में दाखिले के लिए फीस का भुगतान अब केवल ऑनलाइन ही हो सकेगा। अब तक फीस जमा कराने के लिए बैंक ड्रॉफ्ट का विकल्प छात्रों को मिलता था। आगामी सत्र में बीएड व एमएड में दाखिले केलिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदन फॉर्म cie.du.ac.in पर किए जा सकते हैं।
दोनों ही कोर्सेज में 18 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। जहां बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित होगी वहीं एमएड केलिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून को होग। बीएड में पहली काउंसलिंग 27 जून को होगी जिसके आधार पर 30 जून व 1 जुलाई तक फीस का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
दूसरी काउंसलिंग 8 जुलाई को होगी और फीस का भुगतान 9 व 10 जुलाई को होगा। एमएड में प्रवेश परीक्षा केबाद साक्षात्कार की प्रक्रिया 2 व 3 जुलाई को आयोजित होगी।