फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: छात्र की हत्या पर जमकर किया बवाल, तोड़फोड़

Tue, 31 Mar 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू के छात्र रहे विशाल सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित हनुमान सेतु पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरीकेटिंग लगाकर आईटी कॉलेज व परिवर्तन चौक की ओर जाने वाला रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कई राहगीरों की गाड़ियां रोककर उनसे अभद्रता की गई। पुलिस ने पहुंचकर स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर तक खदेड़ दिया।

इसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए और एलयू में प्रशासनिक भवन का चैनल गेट और गमले तोड़ डाले।

मड़ियांव में शुक्रवार की रात एलयू के स्टूडेंट विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के आचार्य नरेन्द्र देव हॉस्टल के स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए।

पुलिसिया कार्रवाई से बौखलाए छात्र

छात्रों ने हनुमान सेतु पर जाम लगाकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

हनुमान सेतु पर बैरीकेटिंग लगाकर छात्रों ने आईटी व परिवर्तन चौक की ओर जाने वाला रास्ता दोनों तरफ बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एक वकील से छात्रों की तीखी झड़प हुई।

जिस राहगीर ने जबरन जाने की जिद की उनके साथ छात्रों ने अभद्रता की। प्रदर्शन की जानकारी पाकर सीओ महानगर विशाल पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस की ओर खदेड़ दिया और जाम हटवा दिया।

इसके बाद आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर चले गए और उन्होंने प्रशासनिक भवन में जाकर खूब हंगामा किया। यहां पर उन्होंने चैनल गेट तोड़ दिया और वहां रखे गमले उठाकर फेंक दिए।
विज्ञापन

मगर बच्चों व बुजुर्गों पर दया भी दिखाई

अपने दोस्त के हत्यारों को पकड़ने की मांग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे एलयू के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन के दौरान बच्चों व बुजुर्गों पर दया भी दिखाई।

प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज के एक स्कूल की वैन जाम में फंस गई। वह आगे बढ़ी तो आक्रोशित छात्र उसकी ओर बढ़ने लगे। यह देखकर उसमें बैठे बच्चे चीखने लगे।

वैन का ड्राइवर भी घबरा गया लेकिन छात्रों ने इस स्कूली वैन को सकुशल जाम से बाहर निकालने में मदद की।

इसी तरह एक कार चालक ने जब प्रदर्शनकारियों से गुजारिश की कि वह अपनी बूढ़ी मां को डॉक्टर को दिखाने जा रहा है तो उसे भी रास्ता दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें