पंजाब यूनिवर्सिटी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अंबेडकर स्टूडेंट फेडरेशन के छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए।
छात्रों का आरोप था कि पंजाब यूनिवर्सिटी को एससी/एसटी कैटागिरी की स्कॉलरशिप के लिए सोशल वेलफेयर विभाग की ओर से 10 लाख रुपये के चेक मिले थे। इन पैसों से एससी/एसटी कैटागिरी के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जानी थी।
पीयू प्रबंधन की लापरवाही के चलते निर्धारित समय तक स्कॉलरशिप के लिए किसी छात्र का नाम विभाग को नहीं भेजा गया। नतीजन, अब ये स्कॉलरशिप के चेक सोशल वेलफेयर विभाग को वापस भेज दिए गए हैं।