फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का कॉलेज कैम्पस में हंगामा

Mon, 17 Nov 2014 02:58 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। कॉलेज छात्राओं ने कैम्पस में जमकर हंगामा किया और मेनगेट बंद करके धरने पर बैठ गई। हंगामा करीब दो घंटे चला। पुलिस को और कॉलेज प्रिंसीपल को मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाना पड़ा। मामले कॉलेज में बीसीए की सीटें बढ़ाने का था।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर 42 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने कोर्स की सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने पहले कैम्पस में प्रशासन विरोधी नारे लगाए। उसके बाद छात्राओं ने कॉलेज का मेनगेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गईं।

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रओं को समझाने का प्रयास किया। कॉलेज प्रिंसीपल मनी बेदी भी मौके पर पहुंची और छात्राओं को आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रिंसीपल ने कहा कि वे मामले को लेकर प्रशासन से बातचीत करेंगी और अंतिम फैसले के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा। प्रिंसीपल ने यह भी कहा कि अंतिम फैसला आने तक छात्राएं चाहें तो फीस जमा न कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें