दसवीं के बाद विषयों का चयन करने में असमंजस में रहने वाले छात्रों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दक्षता परीक्षा (प्रोफिशिएंसी टेस्ट) का आयोजन 20 अप्रैल से होगा।
बोर्ड ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। दसवीं के छात्र इच्छानुसार यह परीक्षा दे सकते हैं।
पांच विषयों में होती है परीक्षा
बोर्ड की ओर से हर साल पांच विषयों में दक्षता परीक्षा आयोजित कराई जाती है। कोई भी छात्र किसी एक या सभी विषयों में अपनी इच्छानुसार प्रतिभाग कर सकता है।
हर विषय में 100 अंकों की परीक्षा में बहु वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे, जिसका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा। बोर्ड की आम परीक्षाओं से इतर इस परीक्षा का मकसद छात्र का संबंधित विषय में ज्ञान और रुचि परखना होता है।
इसके परिणाम के आधार पर छात्र 11वीं में विषयों का चयन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 20 से 24 अप्रैल के बीच कराई जाएंगी। ढाई घंटे की यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
यह है कार्यक्रम
तिथि- विषय
20- अप्रैल-अंग्रेजी
21- अप्रैल-गणित
22- अप्रैल-विज्ञान
23- अप्रैल-सामाजिक विज्ञान
24- अप्रैल-हिंदी