फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, नहीं पहुंचे प्राइवेट फॉर्म

Tue, 27 Jan 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को प्राइवेट फॉर्म न पहुंचने के कारण छात्र भड़क गए। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि. के मुताबिक रास्ते में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण से केंद्रों पर फॉर्म नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्राइवेट फॉर्म मंगलवार से मिलने वाले थे। विवि ने सभी डाकघरों में प्राइवेट फॉर्म भिजवा दिए थे। लेकिन देहरादून में केंद्रों पर फॉर्म न पहुंचने के कारण छात्रों को मायूस लौटना पड़ा।

आपको बता दें कि गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के प्रमुख डाकघरों से प्राइवेट फॉर्म खरीदे जा सकते हैं। श्रीदेव सुमन विवि के उप कुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि इस बार गढ़वाल मंडल में चार नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें चमोली में नंदासैंण घाट, टिहरी में पोखरी व चाका और जौनपुर में थत्यूड शामिल है। परीक्षा आवेदन पत्र के साथ छात्रों को ओएमआर शीट भी दी जाएगी।

इससे न केवल छात्रों की परिणाम संबंधी खामियां सही होंगी बल्कि विवि के लिए भी डाटा एकत्र करना आसान होगा। स्नातक (ग्रेजुएशन) कक्षाओं के लिए फॉर्म की कीमत 1200 रुपए और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) कक्षाओं के लिए 1300 रुपए रखी गई है।

इस बार विवि ने परीक्षा केंद्रों से फॉर्म की बिक्री के बजाए सभी जिलों के प्रमुख डाकघरों से फॉर्म बेचने की योजना बनाई है। सभी केंद्रों को फॉर्म भेज भी दिए हैं। अभी विवि ने फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तय नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें