फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे यूटीयू! प्राइवेट कंपनी संचालक को बना दिया परीक्षा ऑब्जर्वर

Wed, 13 Jan 2016 02:47 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षाओं में ऑब्जर्वर की अहम जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी के संचालक को दे दी गई। भनक लगने पर अमर उजाला ने सोमवार रात इस बाबत सवाल उठाया तो मंगलवार को इस मामले में जांच बैठा दी, हालांकि ऑब्जर्वर को अभी ड्यूटी से नहीं हटाया गया।
विज्ञापन


यूटीयू की परीक्षाओं में ऑब्जर्वर की अहम भूमिका निभा रहे अनुभव उपाध्याय सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने जिस  बिहाइव कॉलेज का नाम लेकर यह जिम्मेदारी ली थी, उस कॉलेज ने साफ किया है कि वह बीते जुलाई से उनके फैकल्टी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अनुभव उपाध्याय बल्लीवाला चौक के निकट अपनी एक कन्सलटेंसी कंपनी चला रहे हैं।

बावजूद इसके यूटीयू की परीक्षाओं में पहले तो वह दून पीजी कॉलेज में ऑब्जर्वर रहे। इसके बाद एसबी कॉलेज विकासनगर में यह भूमिका निभा रहे हैं। विवि ने बिहाइव कॉलेज को पत्र जारी करते हुए अनुभव उपाध्याय के बारे में जानकारी मांगी गई है। अमर उजाला ने अनुभव उपाध्याय से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें एसएमएस भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब उनका जवाब आएगा तो प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

कौन होता है ऑब्जर्वर, जान‌िए काम

विश्वविद्यालय की ओर से हर सेमेस्टर परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए ऑब्जर्वर चुने जाते हैं। यह विवि या उसके किसी संबद्ध कॉलेज की ऐसी फैकल्टी होते हैं, जिन्हें अध्यापन का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो और नौकरी कंटीन्यू कर रहे हों। ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी में ही परीक्षा के दौरान केंद्र पर प्रश्न पत्र खुलता है। केंद्र पर परीक्षा के दौरान कोई नकल न एवं परीक्षा शांतिपूर्ण कराने की जिम्मेदारी भी ऑब्जर्वर की होती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मैंने अनुभव उपाध्याय के बारे में डायरेक्टर से बात की है। उन्होंने बताया कि अनुभव ने जुलाई 2015 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह हमारे कॉलेज में फैकल्टी नहीं हैं। यूटीयू को ऐसे मामलों में वेरीफिकेशन करना चाहिए।
-अमित कपूर, चेयरमैन, बिहाइव कॉलेज

ऐसा मामला संज्ञान में आया है। विवि ने इसकी जांच बैठा दी है। कॉलेज प्रशासन से भी इनके बारे में जानकारी मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
-डॉ. विमलेश डिमरी, प्रवक्ता, यूटीयू परीक्षा
विज्ञापन

यूटीयू परीक्षाओं में फिर पेपर हुआ लेट

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाओं में बीसीए का पेपर फिर लेट हो गया। सुबह 9:30 बजे बीसीए का पेपर बांट दिया गया। थोड़ी देर में पता चला कि यह प्रश्न पत्र सिलेबस से बाहर का है। इसके बाद विवि ने प्रश्नपत्र प्रदेश भर से वापस लिया और ई-मेल से दूसरा प्रश्नपत्र भेजा। हालांकि द्वितीय पाली की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विवि के परीक्षा संबंधी प्रवक्ता डा. विमलेश डिमरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान जो भी परेशानी आई, उसे समय रहते सुलझा लिया गया।

प्रो. विजय को कुल सचिव की कमान
परीक्षा में लगातार गड़बड़ियों को देखते हुए शासन ने यूटीयू में कुल सचिव की जिम्मेदारी एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एवं कुल सचिव प्रो. विजय जुयाल को दे दी है। प्रो. जुयाल आगामी आदेशों तक यूटीयू के कुल सचिव बने रहेंगे।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि के कुल सचिव प्रो. विजय जुयाल को यूटीयू के कुल सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी बेदाग छवि और चिकित्सा विवि में कम संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ठ कार्यों के परिणामस्वरूप दी गई है। प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें