फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में छात्रों के साथ प्राचार्य भी बैठे धरने पर

Fri, 17 Jan 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में डीएवी, डीबीएस और डीडब्लूटी को मिलाकर रूसा के तहत विवि बनाने के मामले में आंदोलनरत कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के धरने में प्राचार्य भी नजर आए।
विज्ञापन


शिक्षा के व्यावसायीकरण के खिलाफ
दरअसल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन धरनास्थल के पास से गुजरे तो छात्रनेताओं ने उन्हें अपने साथ ही बिठा लिया था।

पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

प्राचार्य ने कहा कि वह भी शिक्षा के व्यावसायीकरण के खिलाफ हैं, लेकिन रूसा के तहत ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। इस दौरान छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा कि यह कदम डीएवी प्रबंधन की साजिश है। एसएफआई जिला उपाध्यक्ष विपिन जोशी ने इसे निजीकरण को बढ़ावा करार दिया।

पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि छात्रों के हितों का ध्यान रखना है तो कॉलेज को पूर्णत: सरकारी घोषित किया जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने सभी छात्रों से आंदोलन में जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन


पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

इस दौरान पट्टू ग्रुप के नेता जितेंद्र कुमार रिंकू, आलोक नेगी, सतीश पंत, महेंद्र पाल माही, अंशुल चावला, प्रभाकर, राकेश नेगी, विकास भट्ट आदि मौजूद रहे।

बीस वाहनों का चालान
कॉलेज के बाहर सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कालेज प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। कॉलेज प्राक्टर डॉ. कौशल कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने दौरान सड़क पर खड़े बीस दोपहिया वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें