फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन यहां देखें होनहारों का हुनर

Thu, 07 Nov 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(पेक) फेस्ट 8 से 10 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर से 120 से अधिक इंजीनियरिंग कालेज और कुछ आईआईटी की टीमें विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


पेक फेस्ट को-ऑर्डिनेटर प्रीत सिंह मान ने बताया कि 8 से 10 नवंबर तक होने वाले पेक फेस्ट में इस बार खास तैयारियां की गई हैं। तीन दिन में 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शिरकत करेंगे।

इंजीनियरिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं के अलावा फेस्ट में कई टैलेंट हंट भी होंगे। 8 नवंबर की शाम पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल अपनी नई फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


9 नवंबर की शाम परिक्रमा बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। 10 नवंबर को फेस्ट में एमटीवी रोडीज रघु के अलावा फैशन शो आयोजित किया जाएगा।

फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट की फाइनलिस्ट को मिस इंडिया कांटेस्ट में सीधे एंट्री मिल सकेगी। 2012 मिस इंडिया और पेक की छात्रा वान्या मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य जज होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें