सेक्टर-33 स्थित प्रतिष्ठित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) शहर के अभिभावकों की पहली पसंद है। एंट्री लेवल पर कान्वेंट स्कूलों के मुकाबले भवन में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए 1619 आवेदन आए हैं।
प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने कहा कि 16 जनवरी दोपहर बाद ही स्कूल वेबसाइट पर आवेदन लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 17 जनवरी को स्कूल नोटिस बोर्ड पर भी अभिभावक जानकारी ले सकते हैं। लकी ड्रा 18 जनवरी को सुबह 10 बजे निकाला जाएगा।
डीपीएस एसएमएस से भेजेगा जानकारी
सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 16 जनवरी को सुबह 10.30 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा।
नर्सरी की 150 सीटों के लिए 600 के करीब अभिभावकों ने आवेदन किया है। स्कूल प्रिंसिपल रीमा दीवान ने बताया कि लकी ड्रा से पहले सभी अभिभावकों को ई-मेल और एसएमएस से आवेदन संबंधी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा विभाग ने आवेदन लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगाने के आदेश दिए हैं तो उसे भी फोलो किया जाएगा।