बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (बीटीई) से संबद्ध प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले को संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2014 की काउंसलिंग का आगाज हो गया। पहले चरण की काउंसलिंग में च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई।
27 जून तक चलने वाली च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया में ग्रुप-ए में एक से 8 हजार तक के रैंक होल्डर अपने ब्रांच और कॉलेजों के विकल्प को भरेंगे।
च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया के बाद 28 जून को पहले चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद छात्र 29 जून से 16 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद सीट अलॉटमेंट लेटर प्राप्त कर सकेंगे।
च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया वेबसाइट नहीं खुलने के कारण पहले दिन बाधित रही। बीच-बीच में सर्वर डाउन होने से छात्र विकल्पों को भर नहीं सके। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 29 जून से शुरू होगी।
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद जानकारी केलिए छात्र अभी भी राजकीय पॉलीटेक्निक काउंसलिंग सेंटर पहुंच रहे हैं।