फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक: तीसरे फेज की च्वॉइस सबमिशन आज से

Sun, 06 Jul 2014 01:25 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए हो रही काउंसलिंग में रविवार से तीसरे फेज के अभ्यर्थी च्वॉइस सबमिट कर सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरे फेज के लिए च्वॉइस सबमिट करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी रविवार को जारी हो जाएगा।

दूसरे फेज में अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई तय की गई है।

वहीं, चौथे चरण की काउंसलिंग के डॉक्युमेंट अपलोड करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रपत्र अपलोड में शनिवार को काफी दिक्कतें पेश आईं।

पॉलीटेक्निक में ग्रुप ए के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 जून से शुरू हुई है। प्रवेश प्रक्रिया नौ अगस्त तक पूरी हो जानी है। फिलहाल, ग्रुप ए के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही है।
विज्ञापन


ग्रुप ए की काउंसलिंग के चौथे चरण के लिए डॉक्युमेंट अपलोडिंग नौ जुलाई तक चलेगी। शनिवार को डॉक्युमेंट अपलोड करने में अभ्यर्थियों को सर्वर डाउन की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें