जब भी किसी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह करीब होता है तो मेधावियों में मेडल पाने का उत्साह अलग ही झलकता है, लेकिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 22 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले मेधावियों को मेडल से अधिक किसी और ही बात का इंतजार है।
यह इंतजार है अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का, जो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति होंगे। किसी को उनसे मेडल पाने की ललक है तो कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की चाह रखता है।
सुरक्षा एजेंसियों के हाई एलर्ट के बीच 22 जनवरी को राजधानी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आमंत्रण बाद भी पहुंचना आसान नहीं होगा।
आयोजन स्थल पर उन्हीं अतिथियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनकी सूची पीएम आगमन से 48 घंटे पहले आयोजकों द्वारा सौंपी गई होगी। यह निर्देश सोमवार देर शाम मंडलायुक्त सभागार में पुलिस, प्रशासन और तैयारियों से जुड़े अन्य विभागों के आला अफसरों की बैठक में मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने दिए।