फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. पीके गर्ग ने संभाला UTU के कुलपति का कार्यभार

Wed, 22 Apr 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद आखिरकार उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) में स्थायी कुलपति ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


नए कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने मंगलवार को विवि परिसर में आकर कार्यभार ग्रहण किया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्रो. पीके गर्ग सुद्धोवाला स्थित तकनीकी विवि पहुंचे। यहां उन्हें कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके जैन ने कार्यभार सौंपा।

प्रो. गर्ग अभी तक आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अगस्त 2013 में तत्कालीन कुलपति प्रो. डीएस चौहान के जाने के बाद से यह पद खाली था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. गर्ग ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विवि को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस मौके पर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. वीके तिवारी, कुलसचिव ए जैन, परीक्षा नियंत्रक डा. आरके सिंह, उप कुलसचिव डा. आशीष उनियाल, अवधेश नौटियाल, ओएसडी एसपी सचान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें