फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में पीजी एडमिशन होंगे टेंशन फ्री

Wed, 01 Apr 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए पीजी कोर्सेज में दाखिला छात्रों के लिए टेंशन फ्री रहेगी। इसके लिए आज से सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा का दौर जून से शुरू होगा।
विज्ञापन


इससे पहले आवेदन करने के लिए छात्रों को डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।  रेगुलर कोर्सेज की तरह एसओएल और नॉन कॉलेजिएट में भी 50 फीसदी सीटें डायरेक्ट एडमिशन (मेरिट) के बेस पर भरी जाएंगी और इन सीटों पर केवल डीयू छात्रों को ही दाखिला मिलेगा। जबकि, बाकी पचास फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा।
 
आवेदन की खास बातें
1.  पीजी कोर्सेज के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स होगा, जो ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा।
2. जनरल-ओबीसी कैटेगरी के लिए पंजीकरण फीस 500 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपये होगी।
3. प्रवेश परीक्षा 1 से 30 जून तक होगी। डीयू प्रशासन ने सभी फैकल्टी व विभागों को कहा है कि प्रवेश परीक्षा की तिथियां आपस में टकरानी नहीं चाहिए।
4. इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन की वेटेज 15 पर्सेंट से ज्यादा नहीं होगी।
5. मल्टीपल च्वाइस पर आधारित परीक्षा केबाद विभाग को 24 घंटे केभीतर आंसर-की डीयू की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

6.  पीजी कोर्सेज में यूजी स्तर केअंतिम वर्ष केछात्र भी आवेदन कर सकते हैं। दाखिले केसमय उनका रिजल्ट जरूरी होगा। अगर मेरिट लिस्ट में नाम आ गया तो फीस जमा करवाते समय यूजी का रिजल्ट जरूरी होगा।
विज्ञापन

7. जिन कोर्सेज में दाखिला शुरू होना है, इनमें एमकॉम, एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमसीए मैथमेटिक्स, इंग्लिश, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी, बंगाली, संस्कृत, पंजाबी, दर्शन शास्त्र, उर्दू, अरेबिक, पर्सियन जैसे कोर्सेज शामिल हैं।

8. इस बार डीयू के अंतर्गत आने वाले नॉन कॉलेजिएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों को भी रेग्यूलर कॉलेज से पढ़ने वाले छात्रों की ही तरह 50 सीधी सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
9. पंजीकरण में दी गई सूचना को ध्यान से पढ़ने केबाद ही पंजीकरण को आगे बढ़ाना होगा। बाद में दी गई जानकारी में किसी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा। आगे की प्रक्रिया में वह ही जानकारी चलती रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें