फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए मंत्रालय से मंजूरी जरूरी

Thu, 24 Jul 2014 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनएच-तीन स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंजूरी लेना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात के संकेत ईएसआई कॉरपोरेशन को दिए हैं, जिसके बाद कॉरपोरेशन ने अपनी तैयारियों की जानकारी मंत्रालय को मुहैया करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मई में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने देशभर में कई मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया था। इसमें से एमसीआई ने 16 मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए एनओसी नहीं दी। इस कारण इन सभी कॉलेजों का सत्र इस साल शुरू नहीं हो पाया।

पढ़ें-यूपीटीयू: फेल छात्रों ने कैंपस में किया हंगामा

सूत्रों के अनुसार, एमसीआई द्वारा दी जाने वाली मान्यता और एनओसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके अलावा एमसीआई द्वारा इतनी संख्या में कॉलेजों को क्लीयरेंस न देना, इससे विवाद और बढ़ गया है।
विज्ञापन


इस कारण मंत्रालय एमसीआई से निरीक्षण अधिकार वापस लेने पर विचार कर रहा है। इसके तहत कॉलेज की जानकारी तो एमसीआई के पास होगी, लेकिन कॉलेज शुरू करने के लिए एमसीआई किसी तरह की अनुमति नहीं दे सकेगी।

ईएसआई अस्पताल एवं कॉलेज के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि कॉरपोरेशन के माध्यम से सभी तैयारियों की रिपोर्ट दी जा रही है। सितंबर में एक बार फिर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए कॉलेज प्रबंधन और कॉरपोरेशन आवेदन करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें