पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जनरल कैटेगरी के 217 पदों के लिए 2811 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली है।
सेक्टर-32 स्थित आईएएस स्टडी सर्कल हेड प्रोफेसर अनिल ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का पेपर काफी मुश्किल था। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनका दूसरा या तीसरा चांस था।
इस परीक्षा में नए कैंडीडेट काफी कम पास हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में 23,900 कैंडीडेट अपीयर हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षा जुलाई में होगी।