फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई PAT परीक्षा, डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड

Sun, 10 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 17 मई को बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं। बोर्ड के उपसचिव रणधीर सिंह ने बताया कि कुछेक उम्मीदवारों ने बैंक में भरी गई फीस की डिटेल आवेदन पत्र में सही नहीं भरी है।
विज्ञापन


फीस का कॉलम खाली रखे जाने के कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उनकी फीस मान्य नहीं की है। ऐसे उम्मीदवारों को बार-बार सूचित भी किया गया था। उम्मीदवारों ने फीस का ब्योरा सही तरीके से नहीं दिया है। अब इन उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। वे 13 मई को सायं 5 बजे तक पैसों की अदायगी की डिटेल बोर्ड के कार्यालय में आकर जमा करवाएं।

इसके बाद ये उम्मीदवार भी परीक्षा दे सकेंगे। या फिर उम्मीदवार चालान की स्कैन कापी बोर्ड की ईमेल hptechboar@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके बाद फीस की मान्यता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही छात्रों के एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा अपीयर होने वाले छात्रों का ब्योरा प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें