फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः ड्राइवर के बेटे का कमाल, कॉमर्स में किया टॉप

Wed, 27 May 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर सात स्थित डीसी मॉडल स्कूल के स्टूडेंट राहुल ने बारहवीं कॉमर्स में 90 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। राहुल स्कूल के ही बस ड्राइवर राजकुमार का बेटा है। राहुल परिवार के साथ स्कूल के ही एक कमरे में रहता है।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि पापा को मुझ पर भरोसा था कि मैं उनका नाम रोशन करूंगा। पापा स्कूल की बस चलाते हैं और स्कूल ने मुझे मुफ्त पढ़ाया है। बचपन इसी स्कूल में बीता है। अब स्कूल का टॉपर बनकर ऐसा लग रहा है कि पेरेंट्स और टीचर्स की उम्मीदों पर खरा उतरा हूं।

राहुल ने बताया कि उसकी मां ममता सत्य साईं की भक्त हैं। उन्हें बंगलूरू के सत्य साईं इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी मिली। इस इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट और साक्षात्कार दिया। चयन हो गया।
विज्ञापन


अब राहुल एक जून को इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए जाएगा। राहुल बीबीए के बाद एमबीए करेगा। एमबीए के बाद वह ऑटोमोबाइल का बिजनेस करना चाहता है।

स्कूल टाइम के बाद कक्षा में बैठकर की पढ़ाई
राहुल ने बताया कि उनका परिवार स्कूल के ही एक कमरे में रहता है। इससे वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता था। इस कारण राहुल स्कूल टाइम के बाद स्कूल की किसी खाली कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने लगा।

पढ़ने के अलावा राहुल ड्राइंग में भी कमाल करता है। इसके लिए वह हरियाणा में पहला और देश में चौथा स्थान हासिल कर चुका है। जिलास्तर पर वह कई खेलों में भी प्रतिभा दिखा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें