प्रदेश भर में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली एसईई 2014 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 मार्च को सुबह दस बजे से मिलना शुरू होंगे और 5 मार्च को रात दस बजे तक भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज सात अप्रैल तक डाक के माध्यम से भेजना होगा। 20 व 27 अप्रैल को एसईई का आयोजन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कीमत सामान्य और ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए और एससी-एसटी व गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए 500 रुपए तय की गई है।
ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www.upsee.nic.in व www.uptu.ac.in पर उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट्स नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ई चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
एसईई 2014 की जिम्मेदारी उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) को दी गई है। यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में दिक्कत होगी उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनी हेल्प डेस्क की मदद से फॉर्म भरवाया जाएगा।
सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहां पर उन्हें ऑन लाइन फॉर्म की हार्ड कापी दे दी जाएगी।
वह उसे मैनुअल भरेंगे और उसके बाद हेल्प डेस्क के एक्सपर्ट इस मैनुअल फॉर्म से ऑनलाइन फॉर्म में पूरी डिटेल भरकर उसे समविट कर देंगे।
ऑन लाइन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज 7 अप्रैल शाम 5 बजे तक हर हाल में डाक के माध्यम से रजिस्ट्रार, उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय, आईईटी कैंपस, सीतापुर रोड लखनऊ 226021 पते पर भेजना होगा।
यूपीटीयू प्रदेश भर में जिन इंजीनियरिंग कॉलेजों को हेल्प डेस्क बनाएगी उसकी सूची को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करेगी।
20 अप्रैल दिन रविवार को बीटेक, बीटेक बॉयोटेक, बीफॉर्मा, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी व बीटेक और बीफॉर्मा में सेकेंड ईयर लेट्रल इंट्री के लिए ओमएआर बेस्ड लिखित परीक्षा होगी।
वहीं 27 अप्रैल दिन रविवार को एमबीए, एमसीए, एमएएम डुअल डिग्री कोर्स, एमसीए सेंकेंड ईयर लेट्रल इंट्री के लिए ऑन लाइन टेस्ट होगा।