फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीयू गेस्ट हाउस की बुकिंग ऑनलाइन

Sun, 01 Feb 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न गेस्ट हाउस की बुकिंग अब ऑनलाइन की जाएगी। इस संबंध में पीयू प्रशासन के अधिकारी प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। पीयू कैंपस में इस समय चार गेस्ट हाउस हैं। जिसमें 200 के करीब कमरे और सुईट हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, 2014 में डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) के अधीन कालेज भवन में बने गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, फरवरी से गेस्ट हाउस के करीब 20 कमरों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। पीयू वेबसाइट से ऑनलाइन सुविधा का लिंक जोड़ा जाएगा।

खाली कमरों की पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर ही अपडेट की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, अगर ऑनलाइन बुकिंग का प्रयोग सफल रहा तो अन्य गेस्ट हाउस में भी यह सिस्टम शुरू किया जाएगा। सेक्टर-25 स्थित एल्युमनी हाउस में भी 14 कमरे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


कमरे नहीं मिलने पर विवाद
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न गेस्ट हाउस एफिलिएटेड कालेज शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के समय ठहराने और विभिन्न सेमिनार में आने वाले डेलीगेट्स को ठहराने के लिए बनाए गए हैं। लेकिन, गेस्ट हाउस के अधिकतर कमरे सीनेटर के रिश्तेदारों के लिए ही बुक किए जाने की शिकायतें आती हैं। पीयू सीनेट में भी गेस्ट हाउस की बुकिंग का विवाद उठ चुका है। बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें