फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक समेत 6 इंजीनियरिंग कॉलेज का दाखिला शेड्यूल

Tue, 09 Jun 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) और पंजाब यूनिवर्सिटी सहित शहर के छह इंजीनियरिंग संस्थानों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिले का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेईई (मैन) 2015 एंट्रेंस टेस्ट पास कर चुके स्टूडेंट बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट  www.chdenggadmissions.nic.in पर स्टूडेंट 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सोमवार को वेबसाइट पर दाखिले संबंधी जानकारी अपलोड कर दी गई है। साथ ही सभी इंजीनियरिंग संस्थानों की सीटों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) को सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

यूआईसीईटी चेयरपर्सन डा. मीनाक्षी गोयल ने बताया कि पेक, पीयू स्थित यूआईईटी, यूआईसीईटी, पीयू के होशियारपुर स्थित यूआईसीईटी, सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर, सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) की सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


प्रो. गोयल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जेएसी) की देखरेख में होगा। इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला जेईई मैन के स्कोर और 12वीं में हासिल अंकों के हिसाब से होगा। फाइनल मेरिट में जेईई मैन के अंकों को 60 फीसदी और 12वीं के अंकों 40 फीसदी वेटेज दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें