फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि में दाखिले के लिए इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन

Mon, 15 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय में नए सत्र के दाखिलों के लिए पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन होंगे। विवि ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जून के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


शुल्क भी ऑनलाइन
दून विश्वविद्यालय में जून माह में होने वाली सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे। विश्वविद्यालय के इस फैसले से दाखिले के इच्छुक छात्रों को इस बार ज्यादा आसानी होगी। उन्हें न तो प्रॉस्पेक्टस खरीदने का झंझट होगा और न ही फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की टेंशन।

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र निर्धारित तिथि को प्रवेश परीक्षा में बैठ सकता है। परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


दून विवि के उपकुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि विवि में नए सत्र के दाखिलों के साथ ही नैक की एक्रिडिएशन (मान्यता) के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिंदी में पांचवर्षीय कोर्स
दून विवि नए सत्र से हिंदी में पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में 12वीं पास छात्रों को सीधे एमए हिंदी करने का मौका मिलेगा। विवि ने हिंदी में बढ़ते स्कोप को देखते हुए विशेष तौर पर हिंदी कोर्स शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें