देश के सभी 1128 केंद्रीय विद्यालयों में अब कक्षा एक में बच्चे को दाखिला दिलाने के लिए परिजन ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके लिए बोर्ड बैठक में बीते वर्ष ही फैसला ले लिया गया था। इसी साल से यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। हालांकि जिन जगहों पर नेट कनेक्टिविटी की कमी है, वहां फिलहाल पुरानी व्यवस्था से दाखिले किये जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के देशभर के 1128 केंद्रीय विद्यालयों में हर साल करीब डेढ़ लाख आवेदन कक्षा एक में दाखिले के लिए आते हैं। हालांकि केविएस की दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी है, फिर भी कई जगह विवाद की स्थिति हो जाती है। इस लिहाज से केविएस ने फैसला किया है कि वह कक्षा एक की पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं।