शहर के 39 गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं कक्षा की एडमिशन के लिए 27 जून को कॉमन मेरिट लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन जारी की जाएगी।
इस लिस्ट में यदि कोई गलती हो तो विद्यार्थी दो स्कूल सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएसएस और जीएमएसएसएस सेक्टर-19 में संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट एंड एडमिशन कोआर्डिनेटर 27 जून को शाम 4 बजे एजूकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर 11वीं की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में स्टूडेंट्स द्वारा एडमिशन के लिए आवेदन किए गए फॉर्म की पूरी डिटेल होगी, जिसमें स्टूडेंट्स ने किस कैटेगरी में आवेदन किया है, कौन सी स्ट्रीम, स्कूल और दसवीं के ग्रेड सीजीपीए संबंधित पूरी डिटेल होगी।
इस डिटेल को स्वयं चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को तीन दिन का समय दिया जाएगा, जिस दौरान किसी तरह की गलती को ठीक करवाने के लिए लिखित शिकायत दे सकते हैं।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 19 में प्रिंसिपल दर्शनजीत और सुखनीर कौर, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 16 में प्रिंसिपल अनुजीत कौर और निर्मल सिंह को सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक लिखित शिकायत दे सकते हैं।