प्रदेश के 11 नर्सिंग कॉलेजों को नए सत्र (2016-17) के लिए दाखिलों को मान्यता का प्रस्ताव स्वीकार हो चुका है। तीन कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने या तो प्रस्ताव नहीं भेजा या उनका प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने देशभर के नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता के प्रस्तावों से संबंधित पत्र जारी किया।
पत्र के मुताबिक उत्तराखंड में अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार को एमएससी नर्सिंग की मान्यता का प्रपोजल रिजेक्ट हो गया है। नर्सिंग काउंसिल ने इसके पीछे वजह बताई है कि बीएससी नर्सिंग 2012-14 बैच की अनुमति नहीं थी।
इन्हें मान्यता नहीं
बृज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार को जीएनएम की नए सत्र की मान्यता नहीं मिलेगी, इसके पीछे वजह बताई गई है कि संस्थान ने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया थे।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी ऑफ नर्सिंग, देहरादून को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की मान्यता का प्रस्ताव भी मान्य नहीं है, क्योंकि संस्थान का बीएससी नर्सिंग कोर्स नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त नहीं था। जिन कॉलेजों के प्रस्ताव स्वीकार किए गए हैं, वहां जल्द ही नर्सिंग काउंसिल की टीम निरीक्षण करेगी।
इन कॉलेजों के प्रस्ताव हुए स्वीकार
संस्थान का नाम ---- कोर्स
अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार ---- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, देहरादून ---- बीएससी नर्सिंग, जीएनएम
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अल्मोड़ा ---- बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चमोली ---- बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पौड़ी ---- बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिथौरागढ़ ---- बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर ---- बीएससी नर्सिँग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर ---- जीएनएम
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टिहरी ---- बीएससी नर्सिंग
पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल ---- एमएससी नर्सिंग
सैनी नर्सिंग स्कूल, हरिद्वार ---- जीएनएम
एएनएमटीसी की मान्यता फिर अधर में
गत वर्ष सरकारी सुस्ती की वजह से अटकी सूबे के पांच एएनएम ट्रेनिंग कालेजों की मान्यता इस बार भी अधर में नजर आ रही है। नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने जो सूची जारी की है, उसमें इनमें से एक भी एएनएमटीसी का नाम नहीं है। अगर समय रहते न चेता गया तो नए सत्र में प्रदेश के होनहारों के लिए नर्सिंग की कम सीटें होने से बड़ा नुकसान होगा।
इनका है कहना
हमनें नर्सिंग के लिए एप्लाई किया हुआ है। नर्सिंग काउंसिल ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिए हैं। अब हम नर्सिंग काउंसिल के निरीक्षण की तैयारियां कर रहे हैं। उम्मीद है, इस साल सभी जगहों पर नर्सिंग की पढ़ाई होगी।
-डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा