फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला : मानक जारी करने लगे हैं स्कूल, मनमानी भी जारी

Wed, 16 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में नर्सरी दाखिले की दौड़ 1 जनवरी से शुरू होनी है। अब स्कूल दाखिले के लिए मानक जारी करने लगे हैं। मानक जारी करने के साथ ही स्कूलों की मनमानी भी शुरू हो गई है। कहीं अभिभावकों पर प्रोस्पेक्टस लेने का दबाव है, तो कहीं शैक्षिक योग्यता के लिए अंक दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों की इस मनमानी से अभिभावक अभी से परेशान होने लगे हैं। अभिभावकों की परेशानी इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि फिलहाल अभिभावकों को यह नहीं पता है कि उन्हें शिकायत कहां करनी है। ऐसे में स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक अभी से लाचार नजर आ रहे हैं।

बीते साल की तरह ही इस बार भी स्कूलों को अपने-अपने मानक बनाने की छूट मिली है। इस कारण स्कूल अपने-अपने मानक लेकर सामने आ रहे हैं। तीस हजारी स्थित क्वींस मैरी स्कूल ने अपने दाखिला मानकों में अभिभावकों की शैक्षिक योग्यता के लिए अंक निर्धारित किए हैं, जिसमें माता-पिता के लिए अलग-अलग अंक हैं, जबकि नियमों के मुताबिक स्कूल अभिभावकों की शैक्षिक योग्यता नहीं पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


इस स्कूल ने स्नातक मां के लिए 2.5 अंक व स्नातक पिता के लिए 2.5 अंक निर्धारित किए हैं। इस तरह से स्कूल अनौपचारिक रूप से माता-पिता की स्क्रीनिंग कर रहा है। वहीं शालीमार बाग स्थित प्रभु दयाल स्कूल अपनी दाखिला प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू करेगा, जबकि शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए थे उसमें दाखिला प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू करने के लिए कहा गया है।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि स्कूलों की मनमानी का आलम यह है कि आरकेपुरम स्थित होप हॉल फाउंडेशन स्कूल तो अपनी दाखिला प्रक्रिया में नर्सरी व केजी कक्षा के लिए लिखित परीक्षा लेगा, वहीं प्रोस्पेक्टस के लिए 150 रुपये की राशि वसूली जाएगी। इस स्कूल ने अपनी दाखिला प्रक्रिया के लिए 15 जनवरी की तिथि निर्धारित की है, जबकि निदेशालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अंतिम तिथि 22 जनवरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें