फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए अब हर कोर्स में ज्यादा सीटें

Sun, 19 Oct 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और इससे संबद्ध कालेजों में अगले शिक्षा सत्र से हर कोर्स की हर यूनिट में दो अतिरिक्त सीटें गर्ल चाइल्ड के लिए स्थापित हो रही हैं, लेकिन किसी भी कोर्स में इस कैटेगरी के तहत चार से अधिक सीटें नहीं होंगी। इस संबंध में पीयू की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अभी तक पीयू में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए ही अतिरिक्त सीटें हैं। अब इन दो अतिरिक्त सीटों पर दो गर्ल चाइल्ड में से एक दाखिला ले पाएंगी। यानी जिस पैरेंट की दो बेटियां हैं उनमें से एक का दाखिला इस कैटेगरी में हो पाएगा। साथ ही अगर किसी कालेज में एक कोर्स में चार यूनिट हैं तो इस कैटेगरी के तहत अधिकतम चार छात्राओं को ही उस कोर्स में दाखिला मिलेगा। पीयू सिंडीकेट की 26 अक्तूबर को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

सिंडीकेट की बैठक में पीयू के सेंटरों और इंस्टीट्यूट्स में हेडशिप रोटेशन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। प्रस्ताव के तहत सिर्फ प्रोफेसरों के बीच ही हेडशिप की रोटेशन होगी।
विज्ञापन


बैठक में पीयू के डिफेंस स्टडीज विभाग में सैनिकों के लिए अतिरिक्त सीटें स्थापित करने और पीयू में खेल की सुविधाएं देने को लेकर तैयार किए गए नियमों को भी मंजूरी मिल सकती है। सिंडीकेट की बैठक में पीयू के सेक्टर-25 स्थित कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग चार्जेस बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इस प्रस्ताव के तहत पीयू के कर्मचारी पांच हजार, उनके रिश्तेदार 12 हजार रुपये में सेंटर की बुकिंग करवा पाएंगे।

जबकि बाहरी लोगों को यह सेंटर 25 हजार रुपये में मिलेगा। पीयू के मल्टीपर्पज आडिटोरियम और 100 बेड के डेंटल अस्पताल को लेकर पीयू की थिंक टैंक कमेटी की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में यूआईएएमस द्वारा पीयू के स्टाफ क्लब को दिए जाने वाले छह एसी और कुर्सियों से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार होगा। बैठक में पीयू में हाल ही में हुई सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पर भी मुहर लगेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें