फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में रहना होगा महंगा

Wed, 24 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) हॉस्टल में अगले सत्र से रहना महंगा हो जाएगा। पीयू प्रशासन ने हॉस्टल के विभिन्न फंड में इजाफा करने का प्रपोजल तैयार कर लिया है। पीयू की 27 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट बैठक में फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार हॉस्टल चार्ज बढ़ाने से पीयू के 18 हॉस्टल में रहने वाले 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों पर बोझ पड़ेगा। जानकारी अनुसार विभिन्न फंड में 10 से 350 रुपये तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव कमेटी ने तैयार किया है।

जानकारी अनुसार हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेसन चार्ज 520 से 550,सेलिब्रेशन फीस 400 से 440,हॉस्टल मैंटेनेंस 2400 से 2500 रुपये करने का प्रस्ताव है।

पीयू प्रशासन अब बिना अनुमति हॉस्टल में वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती करने जा रहा है। बिना अनुमति वाहनों पर 150 रुपये की जगह 500 रुपये जुर्माना देना होगा। कार पार्किंग फीस भी 300 से 500 रुपये की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें