फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी

Thu, 13 Feb 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा स्थित डीसी मानटेंसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी सत्र से 11वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल और कामर्स संकाय शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


स्कूल ने 11वीं और 12वीं स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की भागदौड़ को दूर करने के लिए अब स्कूल कैंपस में ही कोचिंग सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार डीसी मानटेंसरी स्कूल में मेडिकल और नॉन मेडिकल में 40-40 सीटों पर और कामर्स में 80 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। साइंस संकाय के विद्यार्थियों को जेईई की तैयारी के लिए फिजिक्स एक्सपर्ट बीएम शर्मा, केमिस्ट्री रंजीत साही और गणित की कोचिंग फिरोज खान देंगे।
विज्ञापन


स्कूल में सुबह 10 से 12.30 बजे तक कोचिंग सेशन होगा। जबकि स्कूल में 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक रेगुलर स्कूल की कक्षाऐं लगेंगी। कामर्स संकाय के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की सुविधा नहीं होगी और उनकी कक्षाएं सुबह अन्य कक्षाओं के साथ ही लगेंगी। विद्यार्थियों के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बस सर्विस दी जाएगी।
विज्ञापन


साइंस के प्रत्येक संकाय के लिए 12 महीने की कोचिंग की फीस 27 हजार रुपये होगी। विद्यार्थियों को तीन किस्तों में फीस देने की छूट होगी। 11वीं की सभी सीटों पर दाखिले के लिए स्कूल में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें